अमरोहा : अब तक 236 प्रत्याशियों में से छह महिलाएं लड़ीं लोकसभा चुनाव, संसद नहीं पहुंची कोई महिला 

अमरोहा : अब तक 236 प्रत्याशियों में से छह महिलाएं लड़ीं लोकसभा चुनाव, संसद नहीं पहुंची कोई महिला 

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा लोकसभा सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनावों में 236 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इसमें छह महिलाएं भी चुनाव लड़ चुकीं हैं। लेकिन कोई महिला अभी तक संसद नहीं पहुंच पाई है। हालांकि सपा को छोड़कर प्रमुख पार्टियों ने भी किसी महिला को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया।
चुनाव की घोषणा होने के बाद एक बार फिर जनता दरबार में उम्मीदवार नतमस्तक हैं।

अमरोहा लोकसभा सीट के पिछले 72 साल के इतिहास में यह 18 वां चुनाव है। 1952 से 2019 तक चुनाव मैदान में 236 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इसमें छह महिलाएं भी अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन कोई महिला इस सीट से संसद नहीं पहुंच पाई है। इसमें आधे से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार रहे थे। देश का पहले लोकसभा चुनाव वर्ष 1952 में हुआ था। उस वक्त अमरोहा मुरादाबाद जिले का हिस्सा था।

जानकारी के मुताबिक पहले अमरोहा मुरादाबाद सेंटर में आता था। लेकिन देश के दूसरे आम चुनाव में मुरादाबाद सेंटर को अमरोहा लोकसभा का नाम मिल गया था। वर्ष 1952 से 2019 तक अमरोहा सीट पर 17 चुनाव हो चुके हैं। 67 सालों में यहां की जनता 17 सांसद चुनकर दिल्ली भेज चुकी है। इस बार चुनाव में चुना जाने वाला 18वां सांसद होगा। 2019 तक लोकसभा चुनाव में 236 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इसमें से छह महिलाएं चुनाव लड़ चुकी हैं। अब तक छह महिलाओं ने इस लोकसभा सीट से अपनी किस्मत अजमाई है। लेकिन अमरोहा लोकसभा की जनता ने किसी महिला को संसद नहीं भेजा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसमें पूर्व मंत्री व कांठ विधानसभा सीट से विधायक कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर भी शामिल हैं। 2014 के चुनाव में हुमैरा अख्तर दूसरे नंबर पर रहीं थीं। जबकि भाजपा के कंवर सिंह तंवर चुनाव जीत गए थे। इसके बाद प्रमुख पार्टियों ने किसी महिला को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया। अमरोहा सीट से करीब करीब हर राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यही नहीं अधिकांश प्रमुख दलों को जीत भी मिली है। हर प्रमुख राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से कंवर सिंह तंवर, सपा-कांग्रेस गठबंधन से दानिश अली, बसपा से डॉ. मुजाहिद हुसैन चुनाव मैदान में है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : गठबंधन प्रत्याशी की मौजूदगी में सपा कार्यालय पर जमकर हंगामा, दानिश अली के पुतले भी फूंके

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी अखिलेश यादव कर रहे रोड शो...जगह-जगह हो रहा स्वागत
Video: जमीनी विवाद में पालीटेक्निक चौकीदार पर हमला, पीड़ित का आरोप-पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा, वीडियो वायरल
सीएम योगी बोले-चुनाव हारने के बाद EVM पर ठीकरा फोड़ता है विपक्ष, कांग्रेस से पूछा सवाल
उमेशपाल हत्याक़ांड: अतीक के बेटों के  खिलाफ जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, जेल में लिया जा चुका है बयान
नैनीताल: Video: जंगलों की आग बुझाने को सेना ने संभाली कमान, एमआई -17 हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय सांस्कृतिक एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची कानपुर...ये पदाधिकारी मंच पर मौजूद