लखनऊ: गन्ने के खेत में प्रेमी युगल मना रहे थे रंगरलियां, ग्रामीणों की पड़ी नजर तो हो गया बड़ा कांड, जानें पूरा मामला

लखनऊ: गन्ने के खेत में प्रेमी युगल मना रहे थे रंगरलियां, ग्रामीणों की पड़ी नजर तो हो गया बड़ा कांड, जानें पूरा मामला

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक लड़का और लड़की गन्ने के खेत में रोमांस कर रहे थे उसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी गई। इस दौरान गांव वालों ने पहले दोनों को पीटा फिर निकाह करा दिया।  

दरअसल, राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी जोड़े की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। इन दोनों को ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पकड़ा था। उसके बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती के परिजनों को बुलाया और  इस मामले को लेकर पंचायत बैठाई गई। इतना ही नहीं  लोग दोनों की हरकतों से काफी नाराज थे और ऐसे में युवक और युवती की पिटाई भी की थी। लेकिन, बाद में लड़के का हाथ पीला करवा दिया गया। 

बताया जा रहा है कि, लखनऊ के एक गांव के खेत में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को धर दबोचा। प्रेमी युगल गन्ने के खेत में रंगरेलिया मना रहा था। ग्रामीणों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई की। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठाई गई। फैसला लेने के बाद दोनों का निकाह कराया गया।

 इस दौरान दोनों के परिजन मौजूद रहे। सबसे बड़ी बात यह है कि, पुलिस को इस मामले में सूचना नहीं दी गई थी। निकाह के बाद युवती अपने शौहर के साथ ससुराल चली गई। दोनों के बीच कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके प्यार के किस्से गांव में हर ओर हो रहे थे। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों का निकाह करवाय। 

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, तो भड़के मृतका परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर लगाई, दो जिंदा जले