प्रयागराज पुलिस ने अफीम की अवैध खेती की किया खुलासा, उखड़वाए 950 पौधे

प्रयागराज पुलिस ने अफीम की अवैध खेती की किया खुलासा, उखड़वाए 950 पौधे

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर हंडिया थाना क्षेत्र के इमामगंज पुलिस चौकी के नोनरा परतीपुर गांव में गुरुवार को अवैध तरीके से की जा रहा रही अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। टीम ने खेत में लगे पेड़ो को उखड़वाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 

मौके पर खेती करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच के साथ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार नोनरा परतीपुर का रहने वाला विजय मौर्या पुत्र राममिलन अपने 10 बिस्वा भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची इमामगंज पुलिस ने खेत को कब्जे में ले लिया। 

मौके से विजय को गिरफ्तार भी।कर लिया। सूचना उच्च अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद मौके पर एसीपी हंडिया पंकज लवानिया, थाना प्रभारी हंडिया ब्रिज किशोर गौतम, तहसीलदार हंडिया आकांक्षा मिश्रा, आबकारी इंस्पेक्टर पारूल चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने अवैध अफीम को कब्जे में उच्च कार्रवाई शुरु कर दी। 

मामले में तहसीलदार हंडिया आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि इमामगंज अंतर्गत अफीम की खेती करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर खेत को कब्जे में लेकर वहां लगाए गये पेड़ों को उखड़वाया जा रहा है। लगभग दस बिस्वा भूमि पर अवैध खेती की गयी है। जिसकी कीमत का आंकड़ा अभी नहीं लगाया जा सका है। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गायत्री प्रजापति के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लखनऊ, अमेठी समेत यहां चल रहा सर्च आपरेशन, जानिए क्या हैं आरोप?