Rampur News : ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक के प्रयास में गई तीन युवकों तीन जानें, हाईवे पर एक घंटे तक लगा जाम

रामपुर/ दढ़ियाल/अमृत विचार। रामपुर में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक सवारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की भिड़त में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर से दौड़ने लगे। भीड़ एकत्र होने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटवाया। क्षतिग्रस्त बाइकों को एक किनारे किया। इसके बाद जाम खुल सका। बताया गया कि आसिफ की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता जमील अहमद, उसकी पत्नी और छह बेटियां रो-रोकर बेहाल हो गईं। परिजनों का कहना है कि आसिफ घर का इकलौता था। वह हैदरबाद में सिलाई करता था। उसका दोस्त साजिद भी हैदराबाद में काम करता था। दोनों शनिवार को हैदराबाद के लिए निकल गए थे। उनका तीसरा दोस्त उन्हें छोड़ने के लिए जा रहा था। बताया गया कि चंद मिनट की जल्दी तीन युवकों की मौत का कारण बन गई। बाइक सवारों ने गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक कर दिया था। अभी किसी की शादी तक नहीं हुई थी।
दोस्त की शादी का सामान दिलवाने जा रहा था अतुल
अतुल की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अतुल के दोस्त विकास की 11 मार्च को शादी होनी है। वह उसके मौसेरे भाई विवेक के साथ शादी का सामान लेने बाइक से दढ़ियाल जा रहा था। अतुल के पिता के किसान हैं। जबकि अतुल ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर मजदूरी करता था।
ये भी पढ़ें : रामपुर: दो अविवाहित बेटियों और एक बेटे की शादी नहीं कर पाई मां, इस वजह से चली गई जान