LOKSABHA ELECTION 2024: कंगना रनौत होंगी मुरादाबाद से भाजपा का नया चेहरा? या जयाप्रदा साबित होंगी तुरुप का इक्का

LOKSABHA ELECTION 2024: कंगना रनौत होंगी मुरादाबाद से भाजपा का नया चेहरा? या जयाप्रदा साबित होंगी तुरुप का इक्का

मुरादाबाद, अमृत विचार। ( अब्दुल वाजिद ) मुरादाबाद सीट से भाजपा इस बार लोकसभा प्रत्याशी का चहरा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत य जयाप्रदा को बना सकती हैं। क्योंकि राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा आम हो गई है की इस बार भाजपा मुरादाबाद से कंगना रनौत य जयाप्रदा पर दाव लगा सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा यहां से I.N.D.I.A गंठबंधन का खेल बिगड़ सकती है। मुरादाबाद में मौजूदा समय में एसटी हसन समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन अब तक 29 लोकसभा प्रतियाशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुका है, मुरादाबाद में अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नही हुई है। जबकि भाजपा ने यूपी में 51 प्रतियाशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है जबकि मुरादाबाद सीट भाजपा  महिला पर दाव लगाएगी य किसी नए य पुराने चहरे पर भरोसा करेगी इस पर अभी असमंजस बना हुआ है। 

 

jaya 1

BJP फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर लगा सकती है दांव?

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता की जयाप्रदा को मुरादाबाद के लोग पसंद करते हैं। क्योंकि वो मुरादाबाद के करीबी जिले रामपुर से सांसद भी रह चुकी हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में रामपुर की तस्वीर बदल दी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में रामपुर शहर में कई बड़े काम कराए थे। इसलिए उनके कामकाज को मुरादाबाद की जनता ने काफी करीब से देखा है। ऐसे में जयाप्रदा भी विपक्ष का खेल बिगाड़ने में भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती हैं। जयाप्रदा चुनावी मौकों के अलावा कई बार मुरादाबाद आ चुकी हैं।

ये भी हैं दावेदार...

हालांकि मुरादाबाद से लोकसभा का टिकट पाने की दौड़ में पूर्व भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, उनके विधायक बेटे के साथ राजपाल सिंह चौहान, डॉक्टर विजय चौहान, डॉक्टर अमित चौहान के नाम की दावेदारी सामने आई है। इस सीट पर महिलाओं की अगर बात की जाए तो यहां से प्रिया अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह की भी मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। हालांकि मजबूत दावेदारों में राज्यसभा के पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम भी लोकसभा टिकिट के लिए मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। 

 

kangna

कंगना बिगाड़ेंगी विपक्ष का खेल...

उधर चर्चाएं ये भी हैं की फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा मुरादाबाद से चुनाव मैदान में उतरकर विपक्ष को बड़ा सरप्राईज दे सकती है। पिछले कई महीनों से कंगना रनौत के 2024 लोकसभा का चुनाव लडने की अफवाहें चल रही थीं। हालांकि उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया था की भाजपा के टिकिट पर वो लोकसभा चुनाव लडने को तैयार हैं। चर्चाएं ये भी थी की कंगना रनौत मथुरा सीट से चुनाव लड़ सकती थीं। लेकिन, वहां से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के टिकिट की घोषणा होने के बाद अब माना जा रहा है की वो मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर अपने राजनेतिक करियर की शुरुआत कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा मंडल की कई सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब हो सकती है। कंगना रनौत साल 2021 में मुरादाबाद में शूटिंग के सिलसिले में भी आ चुकी हैं।

भाजपा जिसको देगी सिंबल, उसकी होगी जीत...

मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है की भाजपा अपने काम की बदौलत लोकसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा की भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ काम किया है। इसलिए फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा हो य कंगना रनौत कोई भी हो भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीत जाएंगे।

भाजपा किसी मुस्लिम को बनाए प्रतियाशी...

वहीं ऑल इंडिया पसमांदा समाज के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्लाहुद्दीन मंसूरी का मानना है की मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा किसी मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव में उतारे। क्योंकि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। इसलिए भाजपा किसी मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव में मौका दे। उन्होंने कहा की पसमांदा समाज का एक बड़ा तबका भाजपा की नीतियों से प्रभावित है और भाजपा के साथ है।

मुरादाबाद की लोकसभा सीट इन दिनों काफी चर्चाओं में है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत हो या जयप्रदा के नाम की चर्चा या फिर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज़फ़र इस्लाम या मुरादाबाद की जमीनी पकड़ रखने वाले स्थानीय नेता सभी को भाजपा आला कमान की हरी झंडी का इंतजार है हालांकि उम्मीद सभी की बरकार है।

ये भी पढ़ें :-  बिजली कर्मचारी का दुस्साहस, उपभोक्ता से बोला- जिस दिन खंबे पर चढूंगा घर की सब चीज फूंक दूंगा...VIDEO

ताजा समाचार

झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक
Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट