Agra: भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राजा खान पर आईटी एक्ट में दर्ज हुआ केस, इंस्टाग्राम पर लगाई थी पोस्ट

Agra: भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राजा खान पर आईटी एक्ट में दर्ज हुआ केस, इंस्टाग्राम पर लगाई थी पोस्ट

आगरा, अमृत विचार। भगवान राम को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले राजा खान नामक व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है। आरोपी हैविचुअल अफेंडर है। कई बार वह हिंदुओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुका है। 

भगवान राम को गालियां देने वाले राजा खान पर केस दर्ज हुआ है। राजा खान पर आरोप है कि उसने भगवान राम के बारे में भद्दी-भद्दी गालियां लिखीं। इसके बाद उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। हिंदुत्ववादी संगठन ने आरोपी के खिलाफ थाना रकाबगंज में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोपी राजा खान पूर्व में भी सोशल मीडिया पर हिंदुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुका है। 

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया कि रकाबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला राजा खान भगवान राम को लेकर अभद्र टिप्पणी करता है। 21 फरवरी को राजा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भगवान राम के लिए गालियां लिखीं इसके बाद उसे वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे उनकी आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने थाना रकाबगंज में आईटी एक्ट 67 और धारा 505 के तहत केस दर्ज कराया है। 

शाहरुख खान को लेकर भी बोले ये शब्द
हिंदुत्ववादी गोविंद पाराशर ने बताया कि करीब 8 माह पूर्व भी राजा खान ने शाहरुख खान की पठान मूवी के रिलीज पर हिंदुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है। राजा खान रकाबगंज क्षेत्र में मोटरसाईकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। उसके खिलाफ तीन तलाक का मामला भी चल रहा है। 

हिंदू लड़कियों को बनाता है शिकार
गोविंद पाराशर ने बताया कि राजा खान नामक युवक हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। शादी करने के बाद उन्हें छोड़ देता है। एक हिंदू लडक़ी को उसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। इसके बाद उसे छोड़ दिया। गोविंद ने बताया कि उसने दूसरी शादी भी किसी हिंदू लडक़ी से ही की है। जिसके साथ वह रह रहा है।

ये भी पढ़ें- Agra News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता... सेना में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का जखीरा बरामद, 7 गिरफ्तार