Kanpur: पार्षद ने BJP नेता की चौकी में की पिटाई, पुलिस से धक्का-मुक्की...थाने में भाजपाईयों ने किया हंगामा

कानपुर में पार्षद ने भाजपा नेता की चौकी में की पिटाई

Kanpur: पार्षद ने BJP नेता की चौकी में की पिटाई, पुलिस से धक्का-मुक्की...थाने में भाजपाईयों ने किया हंगामा

कानपुर, अमृत विचार। शास्त्री नगर में पिंक टॉयलेट बनाने को लेकर क्षेत्रीय पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान भाजपा नेता व पार्षद को पुलिस शास्त्री नगर चौकी लेकर पहुंची, जहां पार्षद ने अपने भांजे के साथ मिलकर भाजपा नेता की पिटाई कर दी।

मामले की जानकारी पर चौकी पहुंचे भाजपाईयों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर काकादेव पार्षद व उसके भांजे को थाने लेकर आने लगी, जिस पर भाजपाईयों न पार्षद को जूते दिखाई। इस दौरान भाजपाईयों की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

नाराज भाजपाईयों ने काकादेव थाने में धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल मौके पर पहुंचे और दोनों ओर मुकदमें दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने पार्षद व उसके भांजे को जेल भेज दिया। 

शास्त्री नगर वार्ड 91 से सपा समर्थित पार्षद विनोद गुप्ता है। शुक्रवार को वार्ड में शास्त्री नगर पुलिस चौकी के पास नगर निगम निधि से पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

निर्धारित पिंक टॉयलेट के निर्माण का क्षेत्रीय व्यापारी व क्षेत्र में रहने वाले भाजपा लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष वाष्र्णेय त्रिपाठी विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को भूमि पूजन की जानकारी पर व्यापारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और टॉयलेट निर्माण का विरोध करने लगे।

जिस पर पार्षद विनोद से उनका विवाद हो गया। मंडल अध्यक्ष ने नगर निगम जोनल अधिकारी आरके सिंह को फोन कर जानकारी दी और निर्माण कार्य रुकवाने को कहा। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज दोनों पक्षों को थाने ले आए।

मंडल अध्यक्ष से विवाद की जानकारी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी चौकी पहुंचे। मंडल अध्यक्ष वाष्र्णेय त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि वह जिला उपाध्यक्ष को चौकी में मामले की जानकारी दे रहे थे, इसी दौरान पार्षद विनोद व उनके भांजे लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता ने उनके संग मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट की सूचना पर चौकी में भाजपाईयों का तांता लग गया। हंगामें की सूचना पर फजलगंज, काकादेव, स्वरुप नगर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस पार्षद व उसके भाई को थाने लेकर जाने लगी, जिस पर भाजपाईयों ने सपा समर्थित पार्षद को जूते दिखाना शुरू कर दिया। जिस पर पार्षद का दोबारा विवाद हो गया।

इस दौरान भाजपाईयों की पुलिस से धक्का, मुक्की शुरू हो गई। पुलिस पार्षद व उसके भांजे को थाने लेकर पहुंची। मारपीट व पुलिस की कार्रवाई से नाराज भाजपा पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा साथियों के साथ काकादेव थाने में धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगाने लगे।

हंगामे की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल आरके गौतम थाने पहुंचे और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पार्षद व उसके भांजे को जेल भेजा गया है। 

जहां पर पहले से टॉयलेट वहीं करा रहे थे निर्माण

व्यापारी अभिषेक मिश्रा, कमलेश, राजकुमार, महेंद्र समेत अन्य व्यापारियों ने बताया कि पार्षद पुलिस चौकी के नजदीक पिंक टॉयलेट का निर्माण कराने जा रहे थे, वहां पर पलें से ही टॉयलेट बना हुआ है। जो देखरेख के अभाव में जर्जर होता जा रहा है।

IMG-20240223-WA0014बताया कि इसके बदले वह काली मठिया के पास टॉयलेट निर्माण कराने को कहा जा रहा था, लेकिन पार्षद वहीं पर निर्माण करने पर तूले हुए थे। शुक्रवार को भूमि पूजन की जानकारी पर मंडल अध्यक्ष को मामले से अवगत कराया, जिसका उन्होंने विरोध किया।