Budaun News: बस में शातिर महिलाओं की नजर... पर्स किया चोरी, आभूषण के साथ तीन गिरफ्तार

Budaun News: बस में शातिर महिलाओं की नजर... पर्स किया चोरी, आभूषण के साथ तीन गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

बदायूं, अमृत विचार: तीन महिलाओं ने रोडवेज बस में परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षक का पर्स चोरी कर लिया। चोरी होने का आभास होने पर महिला शिक्षक ने शोर करते हुए तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी संतोष पत्नी विनय यादव परिषदीय विद्यालय में तैनात हैं। वह थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुलड़िया अपने मायके आई थीं। शुक्रवार को रोडवेज बस में खड़ी होकर वापस अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में दो महिलाएं सामने और एक महिला उनके पीछे सटकर खड़ी हो गईं। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के दातागंज तिराहे के पास एक महिला ने संतोष का पर्स खोला। 

पर्स में रखे आभूषण निकाल लिए। संतोष को पर्स खुलने का आभास हुआ तो शोर मचाया। चालक ने बस रोक दी। यात्रियों के मदद से तीनों महिलाओं की तलाशी ली तो संतोष के आभूषण बरामद हुए। तीनों आरोपी महिलाओं को जवाहरपुरी पुलिस चौकी ले जाया गया। उन्होंने अपना नाम कविता, चांदनी और रेनू बताया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बिना टिकट यात्रा करा रहे थे परिचालक, एआरएम ने की बड़ी कार्रवाई... जानिए मामला

ताजा समाचार

झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक
Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट