Bareilly News: दो महीने बाद होने वाली थी युवक की शादी, सड़क हादसे में मौत से परिवार में मचा कोहराम

Bareilly News: दो महीने बाद होने वाली थी युवक की शादी, सड़क हादसे में मौत से परिवार में मचा कोहराम

बरेली, अमृत विचार। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जब मृतक के परिवार को इसका पता चला तो कोहराम मच गया। युवक की दो महीने बाद शादी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। 

थाना भमोरा के गांव कुलड़िया निवासी विष्णु पुत्र धर्मप्रकाश देवरनिया गांव में पानी की टंकी के निर्माण के दौरान वहां मजदूरी करता था। बुधवार को लंच के समय वह अपने साथी केसरपुर निवासी तौफीक के साथ हाईवे पर ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। इस दौरान उन्हें तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें विष्णु और तौफीक गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विष्णु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कुछ समय पहले ही उसका रिश्ता लगा था। दो महीने बाद उसकी शादी होनी थी। लेकिन उससे पहले हादसे में उसकी जान चली गई। जब इसका पता उसकी मां को चला तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस बेटे की शादी के सपने वह देख रही थी। अचानक उसका शव देखकर मां बदहवास हो गई।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: चकबंदी के खिलाफ किसानों में आक्रोश, भाकियू भानु के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन