बरेली: 30 छात्रों पर होना चाहिए एक शिक्षक, यहां तो आधे भी नहीं, 528 विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात मानकों से बहुत कम, बीएसए ने दिया नोटिस

बरेली: 30 छात्रों पर होना चाहिए एक शिक्षक, यहां तो आधे भी नहीं,  528 विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात मानकों से बहुत कम, बीएसए ने दिया नोटिस

बरेली,अमृत विचार: शिक्षा के अधिकार के तहत नियमों के अनुसार 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना अनिवार्य है। इसके विपरीत जिले के 528 विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। कई स्कूलों में मानक से आधे टीचर भी नहीं हैं। इसमें निजी व सरकारी दोनों स्कूल शामिल हैं। बीएसए ने निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर शिक्षकों की संख्या जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को यू डायस पोर्टल की निगरानी के दौरान पता चला कि करीब 528 निजी व सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात मानकों के अनुसार नहीं है। इससे कई स्कूलों में पढ़ाई समेत अन्य व्यवस्थाएं सुचारू नहीं हो पाती है। इसमें सर्वाधिक छात्र-शिक्षक अनुपात यूपीएस करेली का कम है। यूपीएस करेली में विद्यार्थियों की संख्या 1241 है, इन विद्यार्थियों पर 16 शिक्षक हैं।

जबकि मानक के अनुसार 35 शिक्षक होने चाहिए। इस संबंध में बीएसए संजय सिंह ने बताया कि सभी निजी स्कूलों को जिनमें छात्र-शिक्षक अनुपात मानक के अनुसार नहीं है, उन्हें नोटिस देकर जल्द ही शिक्षकों की संख्या पूरी करने को लेकर निर्देशित किया है। वहीं सरकारी स्कूलों में शासन की ओर से नियुक्ति के बाद कमी को पूरा किया जाएगा।

सबसे अधिक छात्र- शिक्षक अनुपात वाले विद्यालय

विद्यालय            कुल विद्यार्थी             कुल शिक्षक कमी

यूपीएस करेली-             1241             16             19

सेंट मार्टिन स्कूल-             828             12             12

एसबी पब्लिक स्कूल- 718                         9             12

शैली पब्लिक स्कूल-             727             10             11

एसडीआरडी पब्लिक स्कूल- 488            4                         10

ये भी पढ़ें - बरेली: शहाबुद्दीन बोले- शरीयत के खिलाफ कानून नहीं मानेंगे मुसलमान