Banda: मोर्चरी से गायब हुए मृतका के कान के बाले... आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, स्वास्थ्य कर्मी को जड़ा जोरदार थप्पड़
बांदा में मोर्चरी से मृतका के कान के बाले गायब हो गए।
.jpg)
बांदा में मोर्चरी से मृतका के कान के बाले गायब हो गए। आक्रोशित परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मी को तमाचा जड़ दिया।
बांदा, अमृत विचार। मोर्चरी हाउस से मृतका के सोने के कान के बाले और नाक की बाली चोरी हो गए। मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब पुलिस ने शव को पंचायत नामा के लिए निकाला। जेवर गायब देख परिजनो ने हंगामा मचाया। आक्रोशित परिजनो ने स्वास्थ्य कर्मी को तमाचा भी जड़ दिए। घटना की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को दी गई। घरवालों का आरोप है स्वास्थ्य कर्मी ने हरकत की है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी खुशी यादव पुत्री रामराज को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। इसी बीच छात्रा के सोने के कान के बाले और नाक की बाली कोई ले गया। मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब पुलिस ने मोर्चरी हाउस से शव को बाहर निकला।
देखा तो सोने के कान के बाले और नाक की बाली गायब थी। जेवर गायब देख परिजनों ने हंगामा मचाया। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। मृतका के पिता का कहना है कि जब उसने अपनी पुत्री का शव मोर्चरी हाउस में रखवाया था। तब बाले और नाक की बाली पहने थी। उसने इसका वीडियो भी बनाया है।
बताया कि मोर्चरी हाउस का ताला लगाकर स्वास्थ्य कर्मी चाबी ले गया। ताला लगा होने के बाबजूद उसकी बेटी के जेवरात गायब हो गए। आरोप लगाया कि किसी कर्मचारी ने यह हरकत की है। शनिवार को एसओ मोनी निषाद ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है। सीएमएस डॉक्टर आरके गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में है लेकिन यह हमारे कर्मचारियों का काम नही है।
ये भी पढ़ें- Banda News: अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर चला पुलिस का हंटर... 90 लाख रुपये की कुर्की की हुई कार्रवाई