Kanpur: अकबरपुर में अखिलेश ने जताया राजाराम पर भरोसा, पिछड़ी जाति के वोट साधने में करेंगे मदद?

अखिलेश ने अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए राजाराम पर भरोसा जताया है।

Kanpur: अकबरपुर में अखिलेश ने जताया राजाराम पर भरोसा, पिछड़ी जाति के वोट साधने में करेंगे मदद?

अकबरपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों के दिग्गज नेता राजाराम पाल को प्रत्याशी घोषित किया है। इस क्षेत्र में पाल ऐसे अनुभवी प्रत्याशी होंगे जो भाजपा को टक्कर दे सकते हैं।

कानपुर, अमृत विचार। अकबरपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों के दिग्गज नेता राजाराम पाल को प्रत्याशी घोषित किया है। इस क्षेत्र में पाल ऐसे अनुभवी प्रत्याशी होंगे जो भाजपा को टक्कर दे सकते हैं। राजाराम पाल ने अपने राजनीतिक करियर का पहला चुनाव घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र (अब आरक्षित) से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा था। 

वह 2004 में बिल्हौर (अब अकबरपुर) लोकसभा सीट से बसपा की टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। पार्टी ने एक विवाद में उन्हें निष्कासित कर दिया था। वह 2007 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2009 में वह इसी सीट से लोकसभा चुनाव जीते। 2014 में लोकसभा, 2017 में महाराजपुर विधानसभा फिर 2019 में अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए पर हार गए। बाद 2021 में अखिलेश यादव की एक रैली में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

राजाराम पाल की खासियत यह रही कि वह जिस पार्टी में भी गए वहां के सुप्रीमों के खास ही बनकर रहे। यही वजह है कि पार्टी के भीतर उनकी कतरब्यौंत जब तब होती रही पर इसका असर नेतृत्व पर उन्होंने नहीं पड़ने दिया। पेशे से वकील राजराम पर एक समय बसपा अध्यक्ष मायावती काफी भरोसा जताती थी। वह बिल्हौर से दो चुनाव में लगातार भाजपा के श्यामबिहारी मिश्रा को करारी टक्कर देते रहे। 

उन्होंने 2009 में श्यामबिहारी को करारी शिकस्त दी। अब अखिलेश यादव के पीडीएफ फार्मूला में बिलकुल फिट प्रत्याशी बताए जाते हैं। पिछड़ी जातियों पर उनकी खासी पकड़ के कारण ही वह किसी भी पार्टी की राजनीति करते रहे हों पर उनकी बिरादही के साथ ही अन्य पिछड़ी जातियों के लोगों ने उन पर भरोसा जताया। कोबरा पोस्ट के शिकार होने के बाद भी क्षेत्र की जनता ने राजाराम पाल को क्लीन चिट दी और चुनकर लोकसभा भेजा।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि राजाराम पाल एक अनुभवी नेता हैं जिनकी पकड़ अपने क्षेत्र में है। यह जगजाहिर है। पार्टी अध्यक्ष ने काफी सूझबूझ के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वह जरूर जीतेंगे। फजल का कहना है कि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की कल्याणपुर, बिठूर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र कानपुर महानगर में आती है। उनके चुनाव में जी-तोड़ मेहनत की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर; हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत...

ताजा समाचार

विराट कोहली ने हासिल की एक और उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन...वीरेंद्र सहवाग छूटे पीछे 
औरैया में किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की कैद: कोर्ट ने 50 रुपये जुर्माना भी लगाया
Ayodhya incident : नीलगाय से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, पिता की मौत 
Kannauj News: किशोरी से गैंगरेप में दो को 30-30 वर्ष की कैद...चार साल पहले की घटना में कोर्ट ने सुनाया फैसला
21वीं मंडलीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, बहराइच समेत इन जिलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग
Raebareli : पत्नी की मौत के बाद सिपाही ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, दंपती के आपसी सम्बंधों की हो रही जांच