Unnao: चौकीदार को 200 मीटर तक घसीटते ले गई कार... मौत, ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार...

उन्नाव में चौकीदार को कुचलने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Unnao: चौकीदार को 200 मीटर तक घसीटते ले गई कार... मौत, ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार...

उन्नाव के अचलगंज थानांतर्गत उन्नाव-लालगंज हाईवे पर खरदीदारी कर पैदल लौट रहे ईंट भट्ठा के चौकीदार को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए करीब 200 मीटर घसीटती ले गई। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक कार छोड़कर भाग निकला।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के अचलगंज थानांतर्गत उन्नाव-लालगंज हाईवे पर खरदीदारी कर पैदल लौट रहे ईंट भट्ठा के चौकीदार को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए करीब 200 मीटर घसीटती ले गई। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक कार छोड़कर भाग निकला। साथी मजदूर उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार राज्य के नेवादा जिला अंतर्गत पकरी वरमा थाना के दुमरावा गांव निवासी प्रभु (52) बंधू मांझी अचलगंज थानाक्षेत्र के मुगुलपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में कई वर्षों से चौकीदार था। वह भट्ठे पर ही रहता था। मंगलवार सुबह खरीददारी कर कोरारी मोड़ से वह पैदल लौट रहा था। सुबह करीब 10 बजे भट्ठे से कुछ दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर अचलगंज से उन्नाव जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। 

इसके बाद वह कार में फंस गया और चालक भागने की फिराक में उसे करीब 200 मीटर तक घसीट ले गया। आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो चालक कार वहीं खड़ी कर भाग निकला। सूचना पर उसके साथी मजदूर पहुंचे और उसे कार से निकाल कर अस्पताल लाए। 

जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट्ठे के मुनीम दिनेश यादव ने बताया कि उसके परिवार में माता-पिता व बेटी-बेटे की मौत हो चुकी है। भाई अलीगढ़ में मजदूरी करता है। उसे सूचना दी गई है। मुनीम की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

    

यह भी पढ़ें- Kanpur: व्यापारियों ने बजट से लगाई आस... बोले- आयकर में छूट का बढ़े दायरा, टैक्स जटिलता हो दूर...