आज का राशिफल। 19 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 19 अक्टूबर, 2024

मेष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास बढ़ायेगा। अपने विचारों को सदैव स्पष्ट रखें। नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है।

वृष

आज व्यर्थ के विचारों से आपको बचना चाहिए। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबारियों को अपने व्यापार की चिंता रहेगी। अचानक आए खर्चों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। पेट में गैस व गर्मी की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपके संबंध मजबूत होंगे। व्यवसाय में नए क्लाइन्ट्स जुड़ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में काफी सुधार होगा। यात्रा की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आपकी योजनाएं समय से पूर्ण हो जाएंगी।

कर्क

आज निजी रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। तय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपकी दिनचर्या में सुधार होगा। जॉब के शानदार अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सिंह

आज रिलेशनशिप के मामलों को लेकर भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आय की तुलना में व्यय ज्यादा होगा। आपको नींद पर्याप्त मात्रा में आपको लेनी चाहिए। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कन्या

आज नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक सदस्यों से अच्छा तालमेल रखें। रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपके जिद्दी रवैये के कारण परिजन नाराज हो सकते हैं। कारोबारी यात्रा में परेशानी हो सकती है।

तुला

आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों को लेकर काफी सावधान रहना चाहिए। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ हो सकता है। आपको नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक

आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। आप लोगों की काफी मदद करेंगे। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

धनु

आज ऑफिस में अपने सहयोगियों को लेकर निर्भर न रहें। बिना किसी विशेष उद्देश्य के धन उधार न दें वरना आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। अवसाद और तनाव की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। आपको नियमों का पालन करना चाहिए।

मकर

आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। कई दिनों से लंबित कार्यों को कम समय से ही पूरा कर लेंगे। साझेदारी में किए गए व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ

आज आपकी योजनाओं और कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर कार्य करें। शुभचिंतकों से अपने मन की बातें कर सकते हैं। जिन बातों को लेकर विवाद उत्पन्न होते हैं, उन पर चर्चा न करें। आप अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान देंगे।

मीन

आज उलझनों के बावजूद आपको कुछ महत्वपूर्ण काम करने पड़ेंगे। धर्म-कर्म में आप काफी सक्रियता दिखा सकते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए आप मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। हालांकि किसी बड़े निर्णय को लेना उचित नहीं होगा।