संतकबीरनगर : विधायक संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम-जानकी मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान

संतकबीरनगर : विधायक संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम-जानकी मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान

संतकबीरनगर, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के चल रहे स्वछता अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनघटा क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश चौहान के नेतृत्व में राम-जानकी मंदिर खलीलाबाद पर स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर की साफ सफाई के बाद यहां दीप प्रज्वलित कर रामनाम संकीर्तन किया गया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक गणेश चौहान ने कहा कि भगवान श्री राम जी का मंदिर 500 वर्षों के संघर्षों के बाद बनकर तैयार हुआ है। रामलला 22 जनवरी को नए भवन में विराजमान होने जा रहे हैं। यह पूरे हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में अयोध्या सज धज कर तैयार है। गांव गांव और घर-घर जनमानस राम नाम का जाप कर रहा है। 

विधायक ने कहा कि देश की आध्यात्मिक राजधानी अयोध्या देश का ग्रोथ इंजन भी बनेगी। 22 जनवरी को देश में रामराज्य की स्थापना के साथ ही भारत विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनने की तरफ भी अग्रसर हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, महामंत्री मुरलीधर जायसवाल, भाजपा नेत्री डा. सोनी सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी, दिग्विजय नाथ शुक्ल, आदर्श श्रीवास्तव, सुदर्शन चौहान, मनमोहन मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, राधेश्याम जयसवाल, अजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, मंगलम यादव, मनोज सोनी  समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -22 जनवरी भारत के विश्वास, लोकआस्था और गौरव की पुर्नप्रतिष्ठा का दिन : CM योगी