CM सिद्धरमैया ने कहा- भाजपा के पास ‘ब्रांड बेंगलुरु’ के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं 

CM सिद्धरमैया ने कहा- भाजपा के पास ‘ब्रांड बेंगलुरु’ के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं 

बेलगावी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान चार वर्षों तक बेंगलुरु में विकास कार्यों में योगदान को लेकर सवाल उठाया। उनकी टिप्पणियां भाजपा के इस आरोप के जवाब में आईं कि राज्य की राजधानी बेंगलुरु में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पूछा, “हम सिर्फ छह महीने पहले आए हैं।

उसके पहले, चार साल तक भाजपा सत्ता में थी। क्या उन्होंने ‘ब्रांड बेंगलुरु’ बनाया? उन्होने चार सालों में क्या किया?” 'ब्रांड बेंगलुरु' कांग्रेस सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य बेंगलुरु को एक वैश्विक शहर के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “वे (भाजपा) गड्ढे भी नहीं भर सके। उच्च न्यायालय में लोग (न्यायाधीश) उन्हें डांट रहे थे और आलोचना के साथ टिप्पणियां कर रहे थे।

उन्हें (भाजपा को) बेंगलुरु के बारे में बात करने का क्या नैतिक अधिकार है।” भाजपा के इस आरोप के बारे में कि ‘सभी मंत्रियों ने (कांग्रेस के चुनाव संबंधी काम के लिये) तेलंगाना में डेरा डाल लिया’ जिससे प्रशासन का काम बाधित हुए, सिद्धरमैया ने स्पष्ट किया कि केवल कुछ ही मंत्री गए थे, सभी वहां नहीं थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ गए थे। आख़िर हमें राजनीति भी तो करनी है। वहां (तेलंगाना में) लोगों ने उन्हें (कर्नाटक के मंत्रियों को) बुलाया था।” सिद्धरमैया ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मुनियप्पा और ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज वापस आ गए हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और आवास मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान अब भी तेलंगाना में हैं, जहां कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता है। 

ये भी पढ़ें - कश्मीर के मुद्दे पर लोकसभा में पूरे दिन चर्चा हो जाए, दूध का दूध-पानी का पानी हो जाएगा: अधीर रंजन चौधरी

ताजा समाचार

तुम टक्कर मारकर भागे हो...धक्का देकर गिराया और लूट लिए 3.50 लाख रुपये, कानपुर में बदमाशों ने कारोबारी को बनाया निशाना
Breaking Lucknow : रूमी गेट के पास हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को रौंदा 
FIR on Rahul Gandhi: वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर, अमेरिका में सिख समुदाय पर टिप्पणी का है मामला
पीलीभीत: शहरवासियों अब तो सफाई के बाद ठप हो गई पेयजल सप्लाई..तभी टपकेगी जलधारा जब होगी कार्रवाई 
मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा की गोशाला में 10 गोवंशीय पशुओं की मौत; बजरंग दल कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
Mahoba: विद्युत विभाग ने अवर अभियंता को किया निलंबित; इस तरह करता था बिजली उपभोक्ताओं से ठगी...