मुलायम सिंह यादव जयंती : अखिलेश ने किया स्मारक का शिलान्यास, समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

मुलायम सिंह यादव जयंती : अखिलेश ने किया स्मारक का शिलान्यास, समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

सैफई / इटावा, अमृत विचार। पूर्व रक्षा मंत्री तथा तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सैफई में विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर उनका स्मरण किया गया। इसके साथ ही सैफई में बनने वाले मुलायम सिंह यादव के स्मारक का शिलान्यास भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेताजी मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने स्मारक का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा  नेताजी ने जो रास्ता दिखाया था पूरी समाजवादी पार्टी इस रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

गौरतलब है कि सैफई में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का भव्य स्मारक बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। अखिलेश ने कहा यह स्मारक देश में ही नहीं दुनिया के कई देशों पर अपनी छाप छोड़ेगा। इस स्मारक के निर्माण पर 80 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। ये राशि बाद में बढ़ भी सकती है। बुधवार को सुबह से ही मुलायम सिंह यादव के समर्थकों का सैफई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सिर्फ इटावा ही नहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही प्रदेश के पूर्वी जिलों के कार्यकर्ता सुबह से ही सैफई पहुंचने लगे थे। इसके साथ ही पड़ोसी जिले औरैया ,मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, आगरा के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। सैफई महोत्सव पंडाल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां हवन पूजन किया गया। इसके साथ ही स्मारक का शिलान्यास भी हुआ।

7 - 2023-11-22T153236.405

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामगोपाल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव तथा तेज प्रताप यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, समेत परिवार के सदस्य तथा समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सपा ने दिखाई राजनीतिक पकड़
पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सैफई में बड़े कार्यक्रम का आयोजन करके समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक पकड़ और राजनीतिक ताकत भी दिखाई। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व साइकिल यात्रा निकाली थी जिसका समापन भी यहीं पर किया गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल को केंद्र में रखकर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष  हजारों समर्थक और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए। कार्यक्रम के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक शक्ति का भी परिचय दिया है।

अब्राहम लिंकन के मेमोरियल से बड़ा होगा निर्माण 
सैफई में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कहा कि नेताजी के याद में बनने वाले मेमिरियल का शिलान्यास का आज कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि नेताजी की याद में बनने वाला स्मारक अमेरिका में बने अब्राहम लिंकन मेमोरियल से भी बड़ा होगा। उन्होंने कहा यह मेमोरियल नेताजी के कद के हिसाब से ही बन रहा है। उन्होंने कहा देश के शहीदों के शव को उनके घर तक पहुंचाने का काम नेता जी ने किया। हम चाहते थे कि नेताजी को मरणोपरांत भारत रत्न मिले लेकिन उनको मरणोपरांत पद्म विभूषण से ही सम्मानित किया है आगे देखो क्या होगा। 

ये भी पढ़ें -NCERT के रामायण-महाभारत पढ़ाये जाने के प्रस्ताव पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान!, कहा- क्या 'चीरहरण' को...