मणिपुर: गोलीबारी में दो की मौत, आदिवासी संगठन ने की कांगपोकपी जिले में बंद की घोषणा

मणिपुर: गोलीबारी में दो की मौत, आदिवासी संगठन ने की कांगपोकपी जिले में बंद की घोषणा

इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार को हिंसा की एक ताजा घटना में दो विरोधी समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलीबारी हारोथेल और कोब्शा गांवों के बीच एक स्थान पर हुई, हालांकि पुलिस अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं है गोलीबारी की घटना की वजह क्या थी।

ये भी पढ़ें - आंध्र प्रदेश: हाईकोर्ट ने की चंद्रबाबू नायडू की नियमित जमानत मंजूर

एक आदिवासी संगठन ने दावा किया कि कुकी-जो समुदाय के लोगों पर बिना उकसावे के हमला किया गया और जिले में ‘बंद’ घोषित कर दिया गया। मई की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी जारी है। कुकी-जो समुदाय के लोगों पर ‘अकारण हमले’ की निंदा करते हुए, कांगपोकपी की ‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) ने कांगपोकपी जिले में ‘आपातकालीन बंद’ की घोषणा की।

सीओटीयू ने एक बैठक में यह भी मांग की कि सरकार आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन की व्यवस्था करे। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद भड़की हिंसा में अब तक 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नगा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

ये भी पढ़ें - मणिपुर: गोलीबारी में दो की मौत; आदिवासी संगठन ने की कांगपोकपी जिले में बंद की घोषणा

ताजा समाचार

कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट
Bareilly News | बरेली में Nihal Singh Murder में SSP Anurag Arya ने4 आरोपियों पर रखा 10-10 हजार ईनाम