लखनऊ : अमृत विचार अखबार के '4 साल बेमिसाल', डिप्टी CM समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पंजाबी गायक जसबीर जस्सी की स्टार नाइट आज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी होंगे मुख्य अतिथि 

लखनऊ : अमृत विचार अखबार के '4 साल बेमिसाल', डिप्टी CM समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ, अमृत विचार। अमृत विचार अखबार के चार साल पूरे होने पर बधाईयों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग राज्य मंत्री बदलेव सिंह औलख, अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह,अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और जिले के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने भी बधाई दी है। 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ ही समय में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले दैनिक अमृत विचार समाचार पत्र अपना चौथा स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर 18 नवंबर यानी आज की शाम को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में स्टार नाइट आयोजित होगी, जिसमें पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी परफॉर्मेंस करेंगे।  इस स्टार नाइट में शामिल होने के लिए प्रदेश की तमाम हस्तियों को निमंत्रण दिया जा चुका है। बस कुछ ही देर में कार्यक्रम की शुरूआत होगी। 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। सायंकाल को होने वाले आयोजन में दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों से आने वाले गणमान्य भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शाम 7.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला और मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद अति विशिष्ट अतिथि होंगे। 

दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एडीजी जोन पीसी मीणा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : UP में कई IAS को मिली नई जिम्मेदारी, अमृत त्रिपाठी बने सीईओ BIDA