Ravan Dahan 2023: धू-धू कर जला रावण का पुतला… असत्य पर सत्य की जीत, मेले में दशकों का उमड़ा जनसैलाब

उन्नाव में धू-धू कर रावण का पुतला जला।

Ravan Dahan 2023: धू-धू कर जला रावण का पुतला… असत्य पर सत्य की जीत, मेले में दशकों का उमड़ा जनसैलाब

उन्नाव में धू-धू कर रावण का पुतला जला। असत्य पर सत्य की जीत हुई। राम के हाथो रावण मारा गया। रावण वध देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में दर्शकों ने मेला का आनंद लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। मंगलवार को बालूघाट स्थित नमामि गंगे घाट, स्वामी नारदानंद दशहरा महोत्सव एवं राम लीला मंचन ऋषि आश्रम व पोनी रोड में चल रही लीला का दूर दराज से आये लोगों ने मंचन देखकर मेले का आनंद उठाया। लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, कुंभकरण वध के बाद रावण बध तक की लीला में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गये थे।

विजयदशमी के उपलक्ष्य में परम्परा गत रूप से पोनी रोड, ऋषि आश्रम व श्री सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित होती आ रही है। जहां उच्च कोटि के कलाकारो द्वारा लीलाओं का मचंन होता है। लीला के दौरान रावण के सभी दैत्य युद्ध लड़ते ही मारे गये। रावण, श्रीराम से युद्ध लड़ रहा था। रावण ने ‘नाराच बाण‘ निकाला और श्रीराम की ओर प्रक्षेपित किया।

श्रीराम के सामने यह बाण बेअसर रहा। दोनों तरफ से बाणों की बौछार हो रही थी। समय बीतता जा रहा था, लेकिन रावण कमजोर नहीं हुआ। तब श्रीराम से मतालि ने कहा, ‘हे प्रभु रावण का अंत समय आ गया है। श्री राम ने अग्नि से प्रज्ज्वलिल ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया जो रावण की नाभि में समा गया। एक बार विभीषण ने श्रीराम को बताया था कि रावण की नाभि में अमृत कुंड है। यदि इसे नष्ट कर दिया जाए तो रावण की भी मौत हो जाएगी।

श्रीराम को यह बात मालूम थी और उन्होंने ऐसा ही किया। रावण निश्चेत होकर युद्ध भूमि में गिर गया। इस तरह रावण रूपी पाप का अंत हो गया। अन्तिम दिन रावण वध के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

विशालकाय रावण के पुतले में जैसे ही अग्नि बाण मारा गया रावण का पुतला धू-धू जलने के साथ ही आकाशीय आतिश बाजी होने लगी। रंग बिरंगी आतिशबाजियों से आसमान सतरंगी हो गया। जिसका दशहरा में हजारो लोगों ने आनन्द लिया। पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध कियें गये थे। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों ने बच्चों ने भी रावण का पुतला बनाकर दहन किया।