मुरादाबाद : ई केवाईसी के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक

मुरादाबाद अमृत विचार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ लेने के लिए किसानों को ई केवाईसी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में करीब 25000 किसानों ने अभी तक अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है। इसके लिए 31 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक की जा रही।
केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना शुरू की। इस योजना में किसानों को प्रति साल ₹6000 मिलते हैं। जिससे किसान अपनी फसलों के लिए बीज और सिंचाई की व्यवस्था कर सकता है। अब किसानों के खाते में योजना की 15वीं किस्त आने वाली है, लेकिन यह किस्त उन किसानों को नहीं मिल पाएगी। जिन्होंने ई केवाईसी नहीं करा रखी है। इसलिए योजना का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी करना आवश्यक है।
नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई है। उनके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठी और बैठक आयोजित कर उनको प्रेरित किया जा रहा है। जिससे सभी किसान अपनी ई केवाईसी कर सकें। किसान स्वयं जन सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी ई केवाईसी कर सकता है। इसके लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। करीब 25000 किसान आज भी ऐसे हैं। जिन्होंने ई केवाईसी नहीं कराई है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पारदर्शिता से मतदाता सूची बनवाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी-जिलाधिकारी