जालौन: कारागार में सुदामा से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

जालौन: कारागार में सुदामा से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

जालौन, उरई, अमृत विचार। पूर्व ब्लाक सुदामा दीक्षित से जेल में मुलाकात करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर विधानसभा के मुख्य सचेतक डॉ.मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। सपा के कार्यकर्ताओं और सुदामा के समर्थकों ने आटा टोल से लेकर उरई तक जोरदार स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल आगे बढ़ता गया और पीछे से कारवां बढ़ता गया। दूसरी तरफ प्रशासन ने उनके काफिला को जेल रोड पर ही रोक लिया। जेल प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल के तीन सदस्यों को ही मुलाकात करने की अनुमति दी। 

विधानसभा के मुख्य सचेतक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में विधायक पंकज मलिक, विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक इं. सचिन यादव, विधायक मुकेश वर्मा, विधायक गौरव रावत, विधायक मो.अरमान खान, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर समेत नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिला कारागार पहुंचा। यहां पर मुख्य सचेतक समेत तीन लोगों को पहले मुलाकात की परमीशन मिली।

पूर्व ब्लाक प्रमुख से तकरीवन 30 मिनट जेल में वार्ता की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख से घटना की पूरी जानकारी ली गई। यहां से निकलने के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल सीधे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुलिस लाइन में बुलाया। यहां पर मुलाकात हुई तो प्रतिनिधि मंडल ने घटना को फर्जी बताया।

घटना को लेकर यहां पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यहां से निकलने के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित के आवास क्षीरसागर पहुंचा। यहां पर उनकी पत्नी पूर्व जिला  पंचायत सदस्य नम्रता तिवारी दीक्षित से मिला और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पूरी पार्टी साथ खड़ी है।

इसके पूर्व प्रतिनिधि मंडल का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। आटा टोल से लेकर उरई तक जगह जगह उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, महेंद्र कठेरिया, शफीकुर्रहमान कश्फी, मिर्जासाबिर वेग, विवेक यादव, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, सलमान सिद्धीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा, चंद्रशेखर मौखरी, टिंकू मौखरी, अनरुद्ध द्विवेदी, अशोक गुप्ता, लाखन सिंह कुशवाहा, हरिश्चंद्र यादव, कुसुम सक्सेना, विनोद श्रीवास आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अतीक के बेटे अली का एक और साथी गिरफ्तार, भेजा जेल