नैनीताल: घास काटने गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत

नैनीताल: घास काटने गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत

नैनीताल, अमृत विचार। निकटवर्ती थापला गांव की एक महिला गुरुवार की सुबह खाई में गिर गई जिसके बाद गांव के लोग महिला को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया की गुरुवार सुबह गांव की जीवंती देवी 46 वर्ष अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी अचानक जीवंती देवी का पैर फिसल गया इसके बाद महिलाओं ने लोगों की सूचना दी और उसके बाद ग्रामीण घायल महिला को लेकर नगर के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया गया। ग्रामीणों ने बताया की मृतक जीवंती देवी के पति कैलाश पंत खेती बाड़ी कर अपना गुजारा करते है।मृतका की चार लडकिया और एक लड़का है।जिसमे से तीन की शादी हो चुकी है जबकि एक लड़की व एक लड़का अभी अविवाहित है।

ताजा समाचार

प्रयागराज: हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्यवाही में भाग लेने वाले अधिवक्ता को बार ने किया निलंबित
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए न्यायाधीश, इन नामों पर लगी मुहर
प्रयागराज: तकनीकी कारणों से मृतक कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति हेतु परेशान करना उचित नहीं- HC
बीजेपी विधायक नितिन नवीन का कटाक्ष, बोले- लालू को भारत रत्न नहीं ‘भ्रष्टाचार रत्न’ मिलना चाहिए
Lucknow News | लखनऊ में अवैध संबंधों के चलते सर्राफा व्यापारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bareilly: आरएसी ने सजाया इफ्तार का दस्तरख्वान...शहर की राजनीतिक हस्तियों ने भी दिया अमन का पैगाम