PCS J Result: पहले ही प्रयास में शिशिर बने 2nd टॉपर, बढ़ाया जिले का मान

प्रयागराज, अमृत विचार। पीसीएस जे-2022 का परीणाम बीते बुधवार की शाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में प्रयागराज के शिशिर यादव ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुये प्रयाराज का नाम रौशन किया है। उन्होंने मेरिट में दूसरी रैंक प्राप्त की। शिशिर को दूसरे राज्यों की न्यायिक सेवाओं में सफलता नहीं मिली तो दिसंबर 2022 में पीसीएस-जे परीक्षा 2022 का पहली बार आवेदन डाला। परीक्षा हुई। पेपर बेहतर गया।
उन्हें सिलेक्शन का तो भरोसा था पर इस बात का बिल्कुल भी भरोसा नहीं था कि उन्हे दूसरी रैंक हांसिल होगी। शिशिर यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी और एलएलएम की परीक्षा पास की है। शिशिर यादव ने बताया कि उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर नैनी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में रहे है।
हाईस्कूल में 7.2 सीजीपीए था और 76 परसेंट इंटरमीडिएट में हासिल हुए थे। इंटर में उन्होंने पीसीएम ग्रुप से परीक्षा दी थी। इंटर के बाद शिशिर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी 2020 में पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एलएलएम किया। शुरू से ही न्यायिक सेवा में अपनी किस्मत आजमाना जाना चाहते थे। इसीलिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तरफ रुख नही किया। इसीलिए मन लगाकर पढ़ाई की और परिणाम में सफलता हांसिल हुई है।
वैकेंसी के बाद से 6 से 7 घंटे की पढ़ाई में ही यह सफलता पाई है। पिता कृपा शंकर यादव व मां शकुंतला यादव भी एडवोकेट हैं। छोटे भाई समीर ने 2022 में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। घर में शुरू से ही वकालत पेशे से जुड़े है। मेरे मन में इसी क्षेत्र में करियर बनाने का जूनून था।शिशिर यादव ने बताया कि उन्हें खेलना पसंद है। इसके अलावा स्पोट्स देखना भी मुझे काफी पसंद है।
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज: जो 2014 में आए थे, वह 2024 में चले जाएंगे