शादी में आ रही है अड़चन... या नहीं मिल रहा अच्छा रिश्ता?, इन उपायों से होगा चट मंगनी पट विवाह
By Vikas Babu
On

जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हमसफर का होना अति आवश्यक है। लोग अपने हम सफर के चुनाव या शादी करने के लिए क्या कुछ नहीं करते, लेकिन उनके काम बनने से पहले ही बिगड़ जाते हैं या कह सकते हैं कि शादी होने में कोई न कोई रुकावट आती रहती है। इसके लिए आप कुछ उपायों से मदद ले सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं उसे फॉलो कर सकते हैं।
- अगर विवाह नहीं हो रहा है या शादी का योग नहीं बन रहा है तो लड़का और लड़की भगवान शिव के मंदिर जाकर माता पार्वती की पूजा करें, इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।
- 16 सोमवार का कन्याएं व्रत रख सकती हैं। पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करें। शिव और माता पार्वती को याद कर पूजा करें।
- जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा हैं। वह लोग गुरुवार के दिन भगवान ब्रहस्पति का भी व्रत रख सकते हैं। इस दिन दिनभर भगवान का स्मरण करते हुए व्रत रखें और शाम के समय व्रत कथा पढ़कर भगवान को गुड़ और चने का भोग लगाएं। इसके साथ ही पीले रंग का फूल और चंदन लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि दिन में सिर्फ शाम के समय ही अन्न ग्रहण करें। लेकिन उसमें नमक नहीं होना चाहिए।
- विवाह संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए छह मुखी रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
- सोमवार के दिन सवा लीटर दूध और 200 ग्राम चने की दाल किसी जरूरतमंद को दान दें। इस उपाय को लड़का और लड़की दोनों कर सकते हैं।
- लड़का और लड़की प्रत्येक गुरुवार के दिन नहाने वाले पानी में थोड़ा सा हल्दी डालकर स्नान करें।
- गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं को दान करें। इससे भी विवाह योग जल्द बन जाता है।
- अगर कुंडली में मांगलिक दोष हैं तो इसके लिए हनुमान जी की पूजा करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके लिए मंगलवार के दिन व्रत रखकर भगवान हनुमान की पूजा करें और भोग में गेहूं के आटे और गुड़ से बने लड्डू चढ़ाएं। इसके साथ ही सिंदूर चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में भगवान ऋषभदेव का मस्तकाभिषेक संपन्न