अयोध्या में भगवान ऋषभदेव का मस्तकाभिषेक संपन्न
अयोध्या, अमृत विचार। नगर के रायगंज ऋषभदेव जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में चौथे दिन केवज्ञान कल्याणक मनाया गया। संहितासूरि प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन ने भगवान के केवज्ञान की क्रियाएं सम्पन्न कराई। इसके बाद मंदिर में विराजमान 31 फुट उतंग प्रतिमा के स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान ऋषभदेव का मस्तकाभिषेक किया।
प्रथम कलश करने का सौभाग्य कैलाश चंद आदीश जैन सर्राफ को प्राप्त हुआ। दूध का अभिषेक ऋतु जैन ने किया। गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता ने प्रवचन करते हुए कहा कि जहां सभी जीव को समान रूप से शरण प्राप्त हो उसे समवशरण कहते हैं। भक्तिपूर्वक संपन्न आज के कार्यक्रम में अमरचंद जैन, ऋषभ जैन, मीडिया प्रभारी पंकज जैन, सौरभ, नमन, मनोज, भरत, बच्चू, बबुआ, अंकुर जैन आदि भक्तगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : तारुन के घूरीटीकर में बनेगा लर्निंग सेंटर, मिले सात लाख
