बरेली: नया रूट जारी, आज किला पुल से दौड़ेंगी सिटी बसें

20 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को मिलेगी सिटी बस सेवा, अफसरों का दावा- नए रूट से बसों में बढ़ेगी यात्री संख्या

बरेली: नया रूट जारी, आज किला पुल से दौड़ेंगी सिटी बसें

बरेली, अमृत विचार : सिटी बसों का नया रूट जारी कर दिया गया है। हर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को सिटी बस की सेवा मिलेगी। बुधवार से किला पुल से सिटी बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। स्मार्ट सिटी के तहत अभी शहर के दो रूटों पर 24 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है, मगर बसों के लिए यात्री कम मिल रहे हैं। अब किला पुल से सिटी बसों संचालन शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - मिस्र में नहीं बरेली के रामनगर में सबसे प्राचीन पिरामिड

बुधवार सुबह 6 बजे से स्वालेनगर बस स्टेशन वाया डेलापीर-धर्मकांटा-प्रेमनगर, विकास भवन तक हर 20 मिनट के अंतराल पर छह सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं स्वालेनगर से रेलवे जंक्शन वाया डेलापीर, फनसिटी, सेटेलाइट, शहामतगंज, बरेली कालेज तक 10 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।

स्वालेनगर से रेलवे जंक्शन वाया किला, चौपला, कचहरी तक हर 15 मिनट के अंतराल पर 4 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। स्वालेनगर बस स्टैंड से वाया किला, चौपुला, गांधी उद्यान तक हर 15 मिनट के अंतराल पर 4 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।

आज से किला पुल से सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर नए रूट जारी कर दिए गए हैं। अब सिटी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद।- राजेश पाठक, एआरएम, सिटी बस

ये भी पढ़ें - बरेली: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर 15 सचिव और 19 सफाई कर्मियों को नोटिस