Desi Girl ने पति Nick Jonas के संग की ऑटो सवारी, मुंबई की सड़कों पर जमकर दिए पोज... तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इनके पति निक जोनस नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में शामिल हुए। दो दिनों के इवेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नाइट डेट पर निकलीं। इस दौरान दोनों ने मुंबई की सड़कों पर ऑटो की सवारी की। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस का उनकी फोटो से नजर हटाना मुश्किल होगा।
एक्ट्रेस ने ऑटो की सवारी की फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें कपल रिक्शा के साथ पोज देते नजर आ रहा है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा मल्टी कलर थाई स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं। वहीं निक सूट-पैंट में दिख रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऑटो रिक्शा में डेट नाइट। वह भी मेरे हमदम निक जोनास के साथ।' आगे उन्होंने ऑटो रिक्शा की इमोजी ड्रॉप की।
देसी गर्ल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों पर लोगों के अलग-अलग तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'उम्मीद है आपने मीटर के हिसाब से पैसे दिए होंगे। एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, यह तस्वीरें पसंद आई मैम। वहीं एक और ने कमेंट किया, 'आप दोनों काफी स्टनिंग लग रहे हैं।'
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत में हैं। प्रियंका-निक ने मुंबई में NMACC के भव्य उद्घाटन समारोह में शिरकत की।
ये भी पढ़ें : NMACC में सितारों की जमी महफिल, भारतीय और हॉलीवुड हस्तियों ने जमाया रंग...देखिए तस्वीरें