सुल्तानपुर: अभियान चलाकर पकड़े गए छुट्टा मवेशी, गो-आश्रय स्थल भेजे   

सुल्तानपुर: अभियान चलाकर पकड़े गए छुट्टा मवेशी, गो-आश्रय स्थल भेजे   

मोतिगरपुर/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। विकास खंड के शुकुल दुलैचा क्लस्टर में अभियान चलाकर गुरुवार को दर्जन भर छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर मलिकपुर बखरा गो आश्रय स्थल भेजा गया। नोडल अधिकारी अतुल सिंह ने बताया अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों पकड़ा गया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र के शुकुल दुलैचा क्लस्टर में ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल सिंह की देखरेख में  खण्ड प्रेरक सतेन्द्र सिंह, सफाई कर्मी देवेन्द्र कुमार सिंह, श्रीप्रकाश पान्डेय, संजय सिंह,मो अनीस, नरसिंह नारायण, सन्तोष, बद्री वर्मा, सुभाष आदि की  टीम छुट्टा मवेशियों को पकड़ने शाहपुर लपटा गांव पहुची  प्रधान जयप्रकाश यादव के साथ उत्साही ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों को कैथवारा, मैरी रंजीत, मैरी संग्राम, हरसायन नागापुर में खेत खलिहान से पकड़वाने में मदद की। 

नोडल अधिकारी ने वाहन की व्यवस्था कर गोवंशों को अस्थाई गो आश्रय स्थल मलिकपुर बखरा पहुंचया। बीडीओ संतोष कुमार ने बताया दर्जन भर छुट्टा मवेशियों को पकडा गया है। ब्लॉक क्षेत्र में लगातार क्लस्टरों में नोडल अधिकारी बना कर दस दिन तक अभियान चलाया जाएगा ।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: मंदिर निर्माण में एक साथ लगाए जाएंगे बीम के पत्थर