राजधानी में तीन साल बाद होगा दिल्ली शास्त्रीय संगीत महोत्सव का आयोजन

राजधानी में तीन साल बाद होगा दिल्ली शास्त्रीय संगीत महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली शास्त्रीय संगीत महोत्सव तीन साल बाद शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू होगा। कोविड महामारी के प्रकोप के चलते महोत्सव आयोजित नहीं किया जा सका था। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग और साहित्य कला परिषद द्वारा आयोजित इस संगीत समारोह में सरोद वादक अमान-अयान अली बंगश, बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार और गायिका सुमित्रा गुहा समेत भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों की प्रस्तुति होगी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को यहां कमानी सभागार में तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। सिसोदिया ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि कुछ वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली शास्त्रीय संगीत महोत्सव दोबारा आयोजित होने जा रहा है और यह इतने बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। संगीत हमें शांति पाने और रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव को भूलने में मदद करता है। मुझे यकीन है कि दिल्ली के लोग कुछ महान कलाकारों को सुनने का आनंद लेंगे।’’ 

यह भी पढ़ें- कोंकणी समुदाय को अपनी भाषा, साहित्य को बढ़ावा देना चाहिए: प्रमोद सावंत

ताजा समाचार

प्रयागराज: हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्यवाही में भाग लेने वाले अधिवक्ता को बार ने किया निलंबित
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए न्यायाधीश, इन नामों पर लगी मुहर
प्रयागराज: तकनीकी कारणों से मृतक कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति हेतु परेशान करना उचित नहीं- HC
बीजेपी विधायक नितिन नवीन का कटाक्ष, बोले- लालू को भारत रत्न नहीं ‘भ्रष्टाचार रत्न’ मिलना चाहिए
Lucknow News | लखनऊ में अवैध संबंधों के चलते सर्राफा व्यापारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bareilly: आरएसी ने सजाया इफ्तार का दस्तरख्वान...शहर की राजनीतिक हस्तियों ने भी दिया अमन का पैगाम