स्वामी प्रसाद के समर्थन में उतरे कई संगठन, लखनऊ में किया प्रदर्शन 

स्वामी प्रसाद के समर्थन में उतरे कई संगठन, लखनऊ में किया प्रदर्शन 

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान पर घमासान जारी है। साधु-संतों के आलावा कई राजनीतिक दल उनका विरोध कर रहे हैं। इसके बीच आज राजधानी लखनऊ में आंबेडकर पार्क पर दलित संगठनों के कई कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रामचरित मानस को लेकर दिए गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को सही ठहराया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा की वर्ग विशेष और महिलाओं को लेकर रामचरित मानस की चौपाइयों में जो लिखा है उसे संशोधित किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए हमे मोहरा बना रहे हैं।      

ये भी पढ़ें -Poster War: शूद्र के बाद- गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं... का सपा कार्यालय पर लगा पोस्टर