अयोध्या: 35 ग्रामीण महिलाओं ने सीखे ब्लॉक प्रिंटिंग के गुर

अयोध्या: 35 ग्रामीण महिलाओं ने सीखे ब्लॉक प्रिंटिंग के गुर

कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा विकास खंड मिल्कीपुर के जोरियम गांव में ब्लॉक प्रिंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 35 ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

सहायक प्राध्यापिका डॉ विभा परिहार ने ब्लॉक प्रिंटिंग द्वारा विभिन्न प्रकार के वस्त्रों पर डिजाइन करने के गुर सिखाए। बताया कि ब्लॉक की तैयारी के लिए मजबूत लकड़ी का उपयोग किया जाता है। अगर लकड़ी काफी सख्त है तो डिजाइन के किनारे बारीक काटने के दौरान नहीं टूटते हैं।

नाशपाती की लकड़ी ब्लॉक बनाने के लिए बहुत उपयुक्त होती है।सहायक प्राध्यापिका मनप्रीत ने बताया  ब्लॉक की छपाई को रंगीन ट्रे में रखे ऊनी कपड़े या स्पंज से छुड़ाया जाता है। उन्होंने कुर्ते, साड़ियां, रुमाल आदि पर ब्लॉक प्रिंटिंग करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ नमिता जोशी,  डॉ मनप्रीत मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 900 परिषदीय विद्यालयों में खुलेगें पुस्तकालय स्कूलों में गठित होगी पुस्तक समिति, बनायें जायेगें प्रभारी