मुरादाबाद: खेत पर कब्जे के मकसद से फायरिंग कर फैलाई दहशत...वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना छजलैट क्षेत्र के चंगेरी मिलक गांव में खेत के बंटवारे के विवाद में हमलावरों ने खेत मालिकन पर हमला बोल दिया। इस दौरान भाजपा नेता ने अपने साथियों साथ मिलकर अवैध तमंचे से फायिरंग की। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक महिला जख्मी हो गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

कहा जा रहा है कि स्वर्गीय रविंद्र सिंह की पत्नी नीरज के खेत की अदालत के आदेश पर 15 अप्रैल को हद बंदी की गई है। आरोप है कि शनिवार को भाजपा नेता ने हदबंदी को तोड़ना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर वह खेत पर पहुंची और विरोध किया तो भाजपा नेता ने अपने साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने लाठी डंडे से हमला करने के साथ अवैध हथियारों से फायर शुरू कर दिया। गोली लगने से नीरज घायल हो गईं। बताया कि हद उखाड़ने व गोली चलाने का वीडियो मोबाइल से बना लिया है। 

उन्होंने बताया कि हमलावरों के पास भी हथियार थे। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोलरूम को खबर की जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने हमलावरों के नाम रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर दे दी है। नीरज का आरोप है कि ये लोग उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के साथ हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रायस शुरू कर दिए गए हैं।

संबंधित समाचार