Pathaan Box Office Collection : दुनियाभर में छा गए शाह रुख खान, तीसरे दिन 'पठान' ने की 160 करोड़ की कमाई 

शाहरुख खान की फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है

Pathaan Box Office Collection : दुनियाभर में छा गए शाह रुख खान, तीसरे दिन 'पठान' ने की 160 करोड़ की कमाई 

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 160 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई है। पठान के जरिये शाहरुख खान ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। पठान ने तीन दिनों में 160 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

शाहरुख खान की फिल्म ने पिछले तीन दिनों में ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के बाद 21 रिकॉर्ड फिल्म ने बना दिए हैं। इतिहास के पन्नों में फिल्म का नाम पहले ही दिन लिखा जा चुका है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये कलेक्शन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया।

ये भी पढ़ें :  Pathaan: कश्मीर में धमाल मचाया 'पठान', तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड... सिनेमा हॉल के बाहर लगा हाउसफुल का बोर्ड