स्वामी प्रसाद ने की मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग, कहा- पद्म विभूषण देना भाजपा की छोटी सोच 

केंद्र सरकार ने किया है पद्म पुरस्कारों का ऐलान

स्वामी प्रसाद ने की मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग, कहा- पद्म विभूषण देना भाजपा की छोटी सोच 

लखनऊ, अमृत विचार। केंद्र सरकार ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। जिसमें समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है। इसको लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐतराज जताया है। उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न देने की मांग उठाई है। साथ ही कहा कि मुलायम सिंह यादव का 50 वर्ष का राजनीतिक सफर रहा है, ऐसे में  मुलायम सिंह यादव को मरनोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देना भारतीय जनता पार्टी की छोटी सोंच को दर्शाता है। 

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव की बहू और सांसद डिंपल यादव ने भी उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। बताते चलें कि मुलायम सिंह के आलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार में विदेश मंत्री रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को भी पद्म विभूषण सम्मान देने का ऐलान किया गया है। 



एक अन्य ट्वीट में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा, अभी तक शूद्र वर्ण व्यवस्था का एक अंग था  और अब हनुमान धाम के शास्त्री के अनुसार संतुलन खोने वाला शूद्र होता है नए ज्ञान के लिए धन्यवाद, मतलब यह मान लें कि मेरे बयान पर जिन संतों, महंतों,धर्माचार्यों व जाति विशेष ने पागलों की तरह संतुलन खोकर अनाप-शनाप कहा है वह सभी शूद्र व नीच हैं। 

ये भी पढ़ें -Republic Day 2023: मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देखें परेड की झलकियां