लखनऊ : सादगी से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीबों में बांटें मिष्ठान व कंबल

लखनऊ : सादगी से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

लखनऊकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्म दिन गुरुवार को सादगी से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में गरीबों में मिष्ठान का वितरण किया और कंबल बांटे। जन्म दिन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गरीबों को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के चिकित्सा विभाग के चेयरमैन डॉ जियाराम वर्मा, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर तालिब अली व जिला महासचिव गुड्डे नवाब के नेतृत्व में राजाजीपुरम में मीना बेकरी चौराहा में गरीबों व मजूदूरों को कंबल वितरित किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में ऐशबाग, मोतीनगर नगर स्थित बाल गृह व वृद्धा आश्रम में बच्चों व वृद्धों को कंबल, मिष्ठान व फल वितरित किया गया। युवा कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी शहर में मिष्ठान व फल का वितरण किया।

समीर श्रीवास्तव कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ मध्य जोन के चेयरमैन पवन गुप्ता ने युवा नेता समीर श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ के अन्तर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व नकुल दुबे ने समीर को बधाई को दी है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : आज बूंदाबांदी के आसार, कल से फिर बढ़ेगी गलन