कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने Unnao जेल का किया निरीक्षण, ठंड को लेकर जेल अधीक्षक को दिये यह निर्देश

उन्नाव में कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल का निरीक्षण किया।

कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने Unnao जेल का किया निरीक्षण, ठंड को लेकर जेल अधीक्षक को दिये यह निर्देश

उन्नाव में कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की बैरकों, भोजनालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री शनिवार सुबह जिला कारागार उन्नाव पहुंचे। जेल अधीक्षक ने गार्ड आफ आनर के बाद बुके देकर उनका स्वागत किया। बाद इसके राज्यमंत्री ने जेल की बैरकों, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को कंबल वितरित किए। जेल प्रशासन को भीषण ठंड को देखते हुए आवश्यक इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए। 

कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार सुबह उन्नाव जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। जेल गेट पर ही राज्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जेल अधीक्षक व जेलर ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कैदी व बंदियों की बैरिकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने भोजनालय पहुंचकर कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी देखी। फिर वे जेल परिसर स्थित अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाएं भी देखी। राज्यमंत्री ने सर्दी के मौसम को देखते हुए जेल में बंदी व कैदियों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव को मौसम को ध्यान में रखते हुए सर्दी से बचाव के जरूरी इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही। राज्यमंत्री ने कैदियों के साथ संवाद कर जेल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्हें कुछ कमियां भी दिखीं जिन्हें सुधारने के निर्देश अधिकारियों को दिए।