पीलीभीत: शर्मनाक, पैरालाइसिस से पीड़ित विधवा से दुष्कर्म 

बरखेड़ा पुलिस ने बेटे की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी फरार. गांव के ही रहने वाले शोहदे ने घर में घुसकर की दरिंदगी

पीलीभीत: शर्मनाक, पैरालाइसिस से पीड़ित विधवा से दुष्कर्म 

पीलीभीत, अमृत विचार। अभी दो दिन पहले ही युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद शोहदे ने जहरीला पदार्थ पिलाकर सड़क पर फेंक दिया था। इस घटना का शोर अभी थम नहीं सका था कि जनपद पीलीभीत में इंसानियत को शर्मसार करती दरिंदगी की एक और वारदात हो गई। विधवा पैरालाइसिस से गांव के ही शोहदे ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बेटे के अचानक घर पहुंचने पर शोहदा धमकी देकर भाग गया।

बेटे से मिली तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी 48 वर्षीय मां लंबे समय से पैरालाइसिस की मरीज है। वह चलने में असमर्थ हैं।

मंगलवार को वह काम के सिलसिले में गांव में ही गया हुआ था। घर पर बीमार मां अकेली थी। शाम करीब छह बजे गांव का ही सुनील कुमार घर में घुस आया। चारपाई पर लेटी बीमार मां को बुरी नियत से पकड़ लिया। उसके बाद डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच काम निपटाकर वह घर पहुंचे तो शोहदा उनकी मां से दुष्कर्म कर रहा था।

इसके बाद पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन शोहदा धमकी देकर भाग गया। दूसरे दिन सुबह थाने पहुंचकर पूरी घटना की तहरीर दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि शोहदे की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: युवती का मुंह दबाकर अपने घर में खींच ले गया शोहदा, दुष्कर्म के बाद पिलाया जहर