Delhi Girl Accident: दरिंदगी केस में बड़ा खुलासा, स्कूटी पर अपनी दोस्त के साथ थी युवती, जो डर कर भाग गई

Delhi Girl Accident: दरिंदगी केस में बड़ा खुलासा, स्कूटी पर अपनी दोस्त के साथ थी युवती, जो डर कर भाग गई

नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए सड़क हादसे के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां कंझावला इलाके में एक कार, जिसने लड़की को टक्कर मारकर उसे लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान एक और लड़की को भी टक्कंर मारी थी। यह बात पुलिस की जांच के बीच अभी सामने आई है। पता चला है कि 1 जनवरी की रात को कंझावला इलाके में एक स्कूथटी पर दो लड़कियां जा रही थीं, तभी कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें  टक्कर मारी।

होटल में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने गईं थीं
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त स्कूटी पर 2 लड़कियां सवार थीं। मृतक लड़की के साथ स्कूटी पर एक और लड़की थी और कार ने स्कूटी पर दोनों लड़कियों को टक्कर मारी थी। दूसरी लड़की मामूली रूप से घायल हुई और घर चली गई। दोनों लड़कियां होटल में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने गईं थीं और वहां से लौट रहीं थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों लड़कियां एक होटल में बर्थ-डे पार्टी सेलिब्रेट करने गई थीं और वहां से लौट रही थीं। हादसे से पहले दोनों वहां कुछ दोस्‍तों के साथ एक बर्थ-डे पार्टी में गई थीं, पुलिस इन दोस्‍तों से भी पूछताछ कर सकती है।

कार ने 2 लड़कियों को मारी थी टक्कीर
खबर है कि पुलिस ने जब मृतक का रूट ट्रेस किया तो पता लगा कि मृतका उस रात स्कूटी पर अकेले नहीं थी, उसके साथ एक लड़की और मौजूद थी और इसी दौरान उन दोनों को कार ने टक्कर मारी थी। कार की टक्कर लगने पर एक लड़की को हल्की चोटें आईं और वह डरकर वहां से भाग निकली थी। जबकि दूसरी लड़की टक्कटर लगने पर कार के एक्सील में ही फंसी रह गई थी। कार चला रहे लोगों उसी दशा में आगे बढ़ते गए। बाद में कुछ लोगों ने चलती कार के निचले हिस्से  में लाश घिसटते हुए देखी। इस पूरे मामले में बड़ी बात यह सामने आई है कि जिस लड़की की जान गई वो स्कूहटी पर अकेली नहीं थी, बल्कि उसके साथ उसकी एक दोस्त़ भी थी।

दिल्ली  पुलिस ने यह बात नहीं बताई थी 
यह मामला अब दिल्लीि ही नहीं, देशभर में चर्चा में है। इस मामले में कल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने ब्रीफिंग दी थी। हालांकि, उन्होंमने तब यह नहीं बताया था कि उस घटना की रात को स्कूसटी पर एक नहीं बल्कि 2 लड़कियां थीं। पुलिस ने उसी लड़की का जिक्र किया, जिसे कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा और उसी दौरान उसकी दर्दनाक मौत हुई।

ये भी पढ़ें- Christmas से New Year तक दिल्ली में खूब छलके जाम! 218 करोड़ रुपए की लोगों ने पी शराब, टूटा रिकॉर्ड