आजमगढ़ : ऑटो मोबाइल कंपनी को पछाड़ खुद बनाई छह सीटर इलेक्ट्रिक साइकल, आनंद महिद्रा ने की तारीफ

आजमगढ़ : ऑटो मोबाइल कंपनी को पछाड़ खुद बनाई छह सीटर इलेक्ट्रिक साइकल, आनंद महिद्रा ने की तारीफ

अमृत विचार, आजमगढ़। जिले में एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो अब तक कोई ऑटो मोबाइल कंपनी नहीं कर पाई है। इन तमाम ऑटो मोबाइल को पछाड़ पर इस शख्स ने छह सीटर इलेक्ट्रिक साइकल तैयार की है।

 

इसकी शख्स की मेहनत और लगन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। यह वीडियो जिले के अलावा सभी जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शख्स की लगन को देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी सराहना की है।

 

बता दें कि आजमगढ़ जनपद के लोहरा गांव का रहने वाले अशद अब्दुला की छह सीट वाली इलेक्ट्रिक साइकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड की रफ्तार भर रही है। इस वायरल वीडियो में एक युवक और तीन बच्चे सवारी भी कर रहे हैं। इस साइकल में दोनों पहिए मोटर साइकल के लगे हैं और साइकल का निचला हिस्सा मोटर साइकल की तरह दिख रहा है। जबकि ऊपरी हिस्सा साइकल की तरह है।

 

बताते चलें कि, संतुलन बनाए रखने के लिए साइकल हर सीट के हैंडल लगाई गई है और सीट साइकल जैसी ही रखी गई है। हालांकि, अशद ने यह साइकल कैसे बनाई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।जबकि अशद का कहना हैकि इस साइकल को बनाने में करीब 10 से 12 हजार रुपये की लागत लगाई गई है। यह साइकल एक चार्ज में 200 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। अशद की लगन को देखकर साइकल के बड़े उद्यमी आनंद महिंद्रा भी मुरीद हो गए है।

 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने पर मुकदमा दर्ज