खटीमा: अज्ञात वाहन ने टहल रहे राजमिस्त्री को रौंदा, मौत

खटीमा: अज्ञात वाहन ने टहल रहे राजमिस्त्री को रौंदा, मौत

खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे खुदागंज भिलैया मार्ग में अज्ञात वाहन ने टहलने निकले एक राजमिस्त्री को रौंद दिया, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक रविवार की देर शाम को घर से टहलने को निकला था।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम भिलैया जमौर निवासी रुस्तम सिंह राणा ( 34) पुत्र स्व. कृपाल सिंह राणा रविवार की शाम को घर से टहलने के लिए खुदागंज-भिलैया मार्ग पर गया था। देर शाम को ही कुछ समय बाद कुछ लोगों को वह घर से करीब 8 सौ मीटर दूर सड़क पर गंभीर हालत में गिरा मिला। इस पर सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रुस्तम के छोटे भाई रजत सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई है। परिवार में दो भाईयों में वह सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी पत्नी पत्नी गुड़िया, 12 वर्षीय पुत्री रागिनी एवं 8 वर्षीय पुत्र आयुष है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।