अयोध्या : रामराज्य दिग्विजय यात्रा का समापन

अमृत विचार, अयोध्या। रामराज्य दिग्विजय यात्रा का शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन हो गया। मणिराम दास छावनी के यज्ञशाला में रथ पर विराजमान भगवान राम जानकी की मूर्ति को सरयू नदी में स्नान के बाद यज्ञशाला में अभिषेक और पूजन किया गया।
अनुष्ठान के दौरान मौजूद 200 से अधिक वैदिक छात्र ब्राह्मणों की ओर से एक लाख आहुतियां डाली गईं। इस दौरान मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास और सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद रहे।
देश में राम राज्य की स्थापना के लिए 5 अक्टूबर को अयोध्या के मणिराम दास छावनी से रामराज्य दिग्विजय यात्रा संतों की मौजूदगी में निकाली गई थी।
यह यात्रा भारत के 27 राज्य और नेपाल के 5 राज्यों का भ्रमण करने के बाद एक दिसंबर को पुन: अयोध्या पहुंची थी। महंत कमल नयन दास ने बताया कि यह दिग्विजय रथयात्रा देश की रक्षा और अखंडता के लिए निकाली गई थी।
यह भी पढ़ें:-रविंद्र पाठक हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली