पीलीभीत: निजी अस्पताल के पास कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, मचा हड़कंप

पीलीभीत: निजी अस्पताल के पास कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, मचा हड़कंप

पीलीभीत, अमृत विचार। तराई में एक बार फिर भ्रूण हत्या से जुड़ा मामला सामने आया। हर बार की तरह भ्रूण एक निजी अस्पताल के पास नाली से सटकर लगे हुए कूड़े के ढेर में पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। हालाकि इसे कौन फेंक गया, इसके बारे में …

पीलीभीत, अमृत विचार। तराई में एक बार फिर भ्रूण हत्या से जुड़ा मामला सामने आया। हर बार की तरह भ्रूण एक निजी अस्पताल के पास नाली से सटकर लगे हुए कूड़े के ढेर में पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। हालाकि इसे कौन फेंक गया, इसके बारे में कुछ पता नहीं लग सका। आसपास के लोगों से भी पुलिस सुरागरसी करती रही। घटना के चलते मौके पर भीड़ लगी रही।

शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर कई निजी अस्पताल हैं। एक अस्पताल के पास लगे कूड़े के ढेर में शनिवार सुबह भ्रण पड़ा मिला। दिन चढ़ने के साथ ही चहलकदमी बढ़ी तो घर से कूड़ा डालने के लिए आए कुछ लोगों की नजर इस पर पड़ी। नजदीक में ही निजी अस्पताल होने की वजह से तमाम तरह की चर्चाएं भी होने लगी। भ्रूण हत्या का शोर मचने पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात परखे। कूड़े के ढेर में पड़े भ्रूण को भी कब्जे में ले लिया गया। आसपास काफी दुकानें भी हैं। यहां के व्यापारी भी मौके पर आ गए थे। पुलिस ने उनसे भी संपर्क किया और जानकारी की। मगर, इसे कौन फेंक गया, इसे लेकर कुछ अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।

नजदीक के अस्पतालों के कर्मचारियों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनसे भी कोई खास क्लू नहीं मिल सका। फिलहाल मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेज दी गई थी। इसे लेकर छानबीन कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत: कथित उल्कापिंड की जांच करने पहुंची GSI लखनऊ की टीम, देखिए Video