अयोध्या: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी, की गई पुष्पवर्षा

अयोध्या, अमृत विचार। सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख संगत की ओर से प्रभात फेरी निकली गई। गुरु नानकपुरा से निकली प्रभात फेरी का जगह-जगह बच्चों व महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभात फेरी नगर में भ्रमण करते हुए सुंदर …
अयोध्या, अमृत विचार। सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख संगत की ओर से प्रभात फेरी निकली गई। गुरु नानकपुरा से निकली प्रभात फेरी का जगह-जगह बच्चों व महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभात फेरी नगर में भ्रमण करते हुए सुंदर नगर कालोनी में जाकर समाप्त हुई।
सिख समाज से प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि 26 अक्टूबर से निरंतर निकाली जा रही प्रभात फेरी का 8 नवम्बर को हैदरगंज स्थित गुरुद्वारा गुरुनानकपूरा में समापन होगा। जिसके बाद सत्संग का आयोजन होगा, इसके अलावा गुरु नानक देव के जन्मोत्सव पर गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का लंगर भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, प्रतीपाल सिंह गांधी, भगवंत सिंह, गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह, उजागर सिंह, सतनाम सिंह, सहित कई लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें-बरेली: बगैर सुरक्षा के किया जा रहा फ़्लाइओवर का निर्माण कार्य, हादसे का डर हर वक्त