बरेली: इंडिया फूड एक्सपो में उद्यमियों को मिलेगी नई राह

बरेली: इंडिया फूड एक्सपो में उद्यमियों को मिलेगी नई राह

बरेली, अमृत विचार। आईआईए और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की प्रदर्शनी इंडिया फूड एक्सपो 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को एक होटल में प्रेसवार्ता की गई। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने इंडिया फूड एक्सपो के बारे में बताया …

बरेली, अमृत विचार। आईआईए और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की प्रदर्शनी इंडिया फूड एक्सपो 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को एक होटल में प्रेसवार्ता की गई। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने इंडिया फूड एक्सपो के बारे में बताया कि 2 नवंबर को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का उद्घाटन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: रोडवेज बसों में मारामारी, डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी

वेबिनार के दौरान फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद उद्यमियों को हॉर्टिकल्चर, कृषि और फूड प्रोसेसिंग से लेकर तमाम जानकारी देंगे। यहां पर कोल्ड व फूड चेन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही एग्री वैल्यू बिजनेस स्कीम, बीज और आधुनिक तकनीक से संबंधित विभिन्न सत्र भी आयोजित होंगे। जिसमें उद्यमियों को अहम जानकारी दी जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि 4 नवंबर को शाम 4 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम का समापन करेंगे।

आईआईए के महासचिव दिनेश गोयल ने इंडिया फूड एक्सपो 2022 के बारे में कई जानकारी दी। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर रजनीश सेठी, एक्सपो चेयरमैन दीपक बजाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईआईए सुरेश सुंदरानी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज गोयल, आईआईए बरेली चैप्टर के तनुज भसीन, सचिव मयूर धीरवानी, कोषाध्यक्ष रजत मेहरोत्रा, संयुक्त सचिव शेखर अग्रवाल, धनंजय विक्रम सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसानों के हित से संबंधित टेक्नालॉजी का होगा विस्तार
एक्सपो में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित योजनाएं और नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी और मशीन की उपलब्धता का अवलोकन किया जाएगा। यहां कृषि आधारित फ्लेवर और टेक्नोलॉजी के साथ प्रदेश में किसानों के लिए क्या अवसर हो सकते हैं। इन सभी पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही प्रश्नोत्तर के बाद सत्र के अध्यक्ष कार्यक्रम का समापन करेंगे। बताया कि बहेड़ी में फूड पार्क पूरी तरह से तैयार है। कई बड़ी कंपनी वहां अपना नया प्लांट लगा रही हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा।किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: शहर और ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर की लंबी उम्र की कामना

 

ताजा समाचार