सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी : मेघालय की संस्कृति कला की दिखी झलक

अमृत विचार, रायबरेली। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी लालगंज के केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ में उत्तर प्रदेश के युग्मित राज्य मेघालय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मेघालय राज्य की वेशभूषा, खानपान, संस्कृति कला, खेलकूद एवं प्राकृतिक सौंदर्य आदि पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेघालय राज्य की झीले, झरने, …
अमृत विचार, रायबरेली। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी लालगंज के केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ में उत्तर प्रदेश के युग्मित राज्य मेघालय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मेघालय राज्य की वेशभूषा, खानपान, संस्कृति कला, खेलकूद एवं प्राकृतिक सौंदर्य आदि पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मेघालय राज्य की झीले, झरने, पहाड़ियां, पट्टीदार खेत वहां की प्राकृतिक सौंदर्य की विरासत, बांस के खिलौने, मुखोटे, जनजातीय परिधान, नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक राजनैतिक एवं सामाजिक परिदृश्य का सुंदर चित्रण किया। प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय के सामाजिक विज्ञान क्लब ने किया।
भारत विभिन्न संस्कृतियों एवं मान्यताओं देश और इस तरह के आयोजन देश को अच्छी तरह से सीखने का उत्कृष्ट माध्यम है। प्राचार्य वीपी सिंह ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की तथा क्लब के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा एवं सदस्यों मनीषा गुप्ता, जेहरा खान, प्रवेश कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए उत्कृष्ट मार्गदर्शन की सराहना की।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: सात दिवसीय माटीकला मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन