औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव सड़क किनारे मिला

औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव सड़क किनारे मिला

औरैया, अमृत विचार। जनपद औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर गांव के पास एक मजदूर का शव सड़क किनारे मिला। रविवार की सुबह जब लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। …

औरैया, अमृत विचार। जनपद औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर गांव के पास एक मजदूर का शव सड़क किनारे मिला। रविवार की सुबह जब लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्या है मामला ?
गांव शेरपुर सरैया निवासी संजीत कुमार पुत्र राम भरत शनिवार को मजदूरी करने के लिए औरैया आया था। रविवार की सुबह औरैया फफूंद मार्ग पर संजीत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी शर्मिला देवी अपने मायके गई हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें : औरैया: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, मचा कोहराम

ताजा समाचार