मुरादाबाद : ‘पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं’

मुरादाबाद,अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रशिक्षण वर्ग शहर के एक बैंक्वेट हाल में चल रहा है। सुबह पहले सत्र का उद्घाटन मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने जिलाध्यक्ष अभिषेक चौबे के साथ किया। अतिथियों ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। केंद्र और प्रदेश …
मुरादाबाद,अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रशिक्षण वर्ग शहर के एक बैंक्वेट हाल में चल रहा है। सुबह पहले सत्र का उद्घाटन मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने जिलाध्यक्ष अभिषेक चौबे के साथ किया। अतिथियों ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। केंद्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में सहयोग करें। बूथ स्तर पर पकड़ और मजबूत करने की जरूरत है।
पहले सत्र में मोर्चे के क्षेत्रीय महामंत्री सचिन चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र यादव के अलावा मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि आगरा उत्तर के विधायक व नगर निगम चुनाव में मुरादाबाद के प्रभारी पुरूषोत्तम खंडेलवाल रहे। दूसरे सत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शहर में खुलेंगे 30 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सुधरेगी चिकित्सा व्यवस्था