बिहार: बेतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को लगी गोली, 2 गंभीर, 3 बदमाशों ने बरसाई गोलियां

बिहार: बेतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को लगी गोली, 2 गंभीर, 3 बदमाशों ने बरसाई गोलियां

बेतिया। बिहार के बेतिया में गुरुवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। 2 की हालत गंभीर है। मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। सुबह 9 बजे 3 बदमाश वार्ड सदस्य के घर में घुस गए और गोलियां चलाने लगे। इसमें वार्ड …

बेतिया। बिहार के बेतिया में गुरुवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। 2 की हालत गंभीर है। मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। सुबह 9 बजे 3 बदमाश वार्ड सदस्य के घर में घुस गए और गोलियां चलाने लगे। इसमें वार्ड सदस्य सहित 2 लोग घायल हो गए हैं।

गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया है। चारों का इलाज चल रहा है। घायलों में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल,रुस्तम अंसारी, सुधन माझी शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

इधर, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायरिंग कर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें : बेगूसराय सीरियल फायरिंग: नीतीश पर गरजे मोदी के मंत्री गिरिराज, कहा- CM ने करवाई है गोलीबारी

पुलिस का कहना है कि बेतिया सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इधर मामले में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पारिवारिक विवाद में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

बेतिया गोलीकांड BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये खुली छूट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा दिया गया है।

ये भी पढ़ें : बेगूसराय गोलीकांड के आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नीतीश कुमार

ताजा समाचार

बरेली: 8 अप्रैल से भरे जाएंगे स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा के ऑनलाइन फार्म, जानिए अंतिम तिथि
Kanpur IIT में इलेक्ट्रिकल उत्पादों की गुणवत्ता जांच: ईएमआई और ईएमसी सेफ्टी टेस्ट सुविधा की हुई शुरुआत
कानपुर के लुधौरा में माहौल बिगाड़ने में पांच और गिरफ्तार: दो समुदाय में मारपीट के बाद हुआ था पथराव
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.94 लाख करोड़ रुपये घटा
वाराणसी: रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में पुलिस और पीएसी तैनात
Bareilly: धूल-धुएं में घुट रहा शहर का दम, हवा में जहर घोल रहे अधूरे और खराब कार्य!