रामपुर : भाजपा सांसद ने ट्रैक्टर चलाकर किया आधा दर्जन गांव का भ्रमण, बांटी राहत सामग्री

रामपुर : भाजपा सांसद ने ट्रैक्टर चलाकर किया आधा दर्जन गांव का भ्रमण, बांटी राहत सामग्री

रामपुर, अमृत विचार। पिछले चार दिन तक लगातार बारिश होने के बाद और पहाड़ों पर हुई बारिश से कोसी नदी में बाढ़ का प्रकोप है। बाढ़ की वजह से करीब तीन दर्जन गांव के लोग परेशान हैं। पानी घुसने से लोगों को घर छोड़कर आश्रय स्थलों में शरण लेनी पड़ी है। भाजपा सांसद घनश्याम सिंह …

रामपुर, अमृत विचार। पिछले चार दिन तक लगातार बारिश होने के बाद और पहाड़ों पर हुई बारिश से कोसी नदी में बाढ़ का प्रकोप है। बाढ़ की वजह से करीब तीन दर्जन गांव के लोग परेशान हैं। पानी घुसने से लोगों को घर छोड़कर आश्रय स्थलों में शरण लेनी पड़ी है।

भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी बुधवार को बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। सांसद ने सड़कों पर भरे पानी के बीच खुद ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना, उन्हें राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई। सांसद ने बताया बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी भी पीडितों की सहायता के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। सांसद ने प्राणपुर घाटमपुर हजरत पुर रवन्ना पट्टी के साथ ही करीब आधा दर्जन गांव में खुद ट्रैक्टर चलाकर भ्रमण किया। इस बीच उनके साथ जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर में घुसा कोसी नदी का पानी, श्मशान स्थल डूबा… तस्वीरों में देखें नजारा

ताजा समाचार

अयोध्या: कभी 1500 वर्ग गज पर काबिज रामलला के मंदिर का अब 73 एकड़ परिसर
रामपुर: अब स्टांप चोरी में बढ़ीं अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें...कोर्ट ने लगा दिया 3.70 करोड़ का जुर्माना
Prayagraj : पिता की मृत्यु का झूठा दावा कर मामले में स्थगन लेने वाले अधिवक्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
शाहजहांपुर: जिस लड़के की धुनाई कर रहे थे...जानिए क्यों थोड़ी देर बाद उसी को बनाना पड़ा दामाद ?
IPL 2025: प्रियांश के शतक से पंजाब ने दिया चेन्नई सुपर किंग्स को 220 रनों का लक्ष्य
सुमित हत्याकांड में यूटर्न, खुलासे पर उठाए गए सवाल : डीएम से मिल परिजनों ने की जांच की मांग